-
Advertisement
#Indian_Navy में 12वीं पास को नौकरी का मौका, इस तिथि से पहले करें आवेदन
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना में नौकरी पाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है। भारतीय नौसेना (#Indian_Navy ) ने 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्किल के तहत वैकेंसी (Vacancy) निकाली है। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जारी पदों पर आवेदन ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन के लिए आयु सीमा की बात करें तो ऐसे युवा आवेदन करें जिनका जन्म 02 जुलाई 2001 और 01 जनवरी 2004 के बीच हुआ हो।
ये भी पढे़ं – खुशखबरी: HPSSC में 1661 पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास के लिए भी है मौका; पढ़ें पूरा ब्योरा
पद का नाम- 10+2 (बीटेक) कैडेट एंट्री स्कील (जनवरी 2021 में कोर्स शुरू)
पदों की संख्या- 31
ब्रांच के अनुसार पदों की रिक्तियां –
एजुकेशनल ब्रांच- 05
एंग्जीक्यूटिव एंड टेक्निकल ब्रांच- 29
शैक्षणिक योग्यता –
किसी भी मान्यताप्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथेमैटिक्स में न्यूनतम 70% अंकों के साथ 12वीं और 10वीं/12वीं में अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक होने के साथ जेईई (मेंस) में शामिल हुआ हो।
महत्वपूर्ण तिथियां –
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि- 05 अक्टूबर 2020
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 अक्टूबर 2020
आवेदन प्रक्रिया –
जारी पदों पर आवेदन ऑनलाइन किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय नौसेना की वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं और दिए गए निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदित उम्मीदवारों का चयन एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. आधिकारिक नोटिफिकेशन से जानकारी के लिए यहां करें क्लिक।
