-
Advertisement
#Corona Update: हिमाचल में 356 मामले, 295 ठीक- 5 जिलों में 10 की गई जान
Last Updated on September 25, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 356 मामले सामने आए हैं। वहीं, 295 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज 10 कोरोना मृत्यु दर्ज की गई हैं। प्रदेश में आज शिमला से सबसे अधिक 86 मामले आए हैं। इससे कम मंडी (Mandi) से 65 मामले सामने आए हैं। बिलासपुर से 36, चंबा से 11, हमीरपुर से 5, कांगड़ा से 40, किन्नौर से 5, कुल्लू से 18, लाहुल स्पीति से तीन, सिरमौर से 27, सोलन (Solan) से 54 व ऊना से छह मामले सामने आए हैं। सिरमौर के सबसे अधिक 93, ऊना के 70, कांगड़ा के 48, बिलासपुर के 56, चंबा के 14, शिमला के आठ, कुल्लू (Kullu) के चार व किन्नौर व लाहुल स्पीति से एक-एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। वहीं, कांगड़ा में छह, चंबा, सिरमौर, कुल्लू व शिमला में एक-एक की जान गई है। शिमला में 73 वर्षीय व्यक्ति, कुल्लू में 76 वर्षीय व्यक्ति व सिरमौर में 55 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ा है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 13405 पहुंच गया है। अभी 4003 एक्टिव केस हैं। अब तक 9236 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कोरोना मृत्यु का आंकड़ा 145 पहुंच गया है। हिमाचल में अब तक 2502 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें से 2134 नेगेटिव रहे हैं। 164 की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 204 पॉजिटिव मामले हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं।
यह भी पढ़ें: पुलिस कर्मी के Corona पॉजिटिव आने के बाद पुलिस थाना पूह सील
कांगड़ा (#Kangra) जिला में सात कोरोना पॉजिटिव ने दम तोड़ा है। इसमें कांगड़ा के तीन, हमीरपुर (Hamirpur) के दो, चंबा व मंडी के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। छह कोरोना पॉजिटिव के सैंपल कांगड़ा जिला में ही लिए गए थे, इसलिए यह छह मृत्यु कांगड़ा के रिकॉर्ड में दर्ज की गई हैं। वहीं, एक चंबा (Chamba) से रेफर केस है। वह चंबा के रिकॉर्ड में दर्ज है। मरने वाले किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त थे। कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार कांगड़ा जिला में जिला हमीरपुर गांव तरोपका की 75 वर्षीय महिला की मृत्यु हुई है। महिला टाइप टू मधुमेह आदि रोगों से ग्रस्त थी। महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा (Medical College Tanda) में 21 सितंबर को भर्ती करवाया गया था। महिला ने पिछले की करीब साढ़े नौ बजे दम तोड़ा। जवाली के गांव कंदार के 78 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति ने आज सुबह करीब दो बजे दम तोड़ा। चंबा की तहसील सलूणी के 74 वर्षीय व्यक्ति की भी मृत्यु हुई है। व्यक्ति ने पिछले कल रात जोनल अस्पताल धर्मशाला में अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: #Corona_ Update: हिमाचल में 143 केस, 236 ठीक- 9 कोरोना मृत्यु दर्ज
लड़भड़ोल मंडी (Mandi) के 63 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। व्यक्ति गांव सलियाणा पालमपुर में रह रहा था। सिविल अस्पताल पामलपुर (Palampur) में व्यक्ति ने दम तोड़ा। हमीरपुर के 69 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को 22 सितंबर को बुखार व सांस लेने में दिक्कत के चलते मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह व्यक्ति ने अंतिम सांस ली। बदेई सुनेहड़ की 70 साल की महिला की भी मृत्यु हुई है। महिला को आज सुबह भर्ती करवाया गया था। महिला ने टांडा मेडिकल कॉलेज में सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। नैहरन पुखर देहरा (Dehra) के 58 वर्षीय व्यक्ति की भी जान गई है। व्यक्ति को सिविल अस्पताल देहरा से रेफर किया गया था। व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।