-
Advertisement
#Shimla : दो मंजिला मकान में भड़की आग, जलकर हुआ राख, लाखों का नुकसान
शिमला। जिला शिमला के चिड़गांव में दो मंजिला मकान में आग (Fire) लग गई। आगजनी में सारा मकान जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है इस अग्निकांड में दस से 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में अजीत पुत्र आगर सेन निवासी अम्बोई का मकान आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में अजीत के तीन कमरे और रसोई घर जलकर राख हो गई है। घर से आग की लपटें उठती देख पड़ोसी जमा हो गए। स्थानीय पुलिस (Local police) सहित ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का बहुत प्रयास किया, लेकिन मकान को राख होने से नहीं बचाया जा सका। अजीत का दो मंजिला मकान तो आग की भेंट चढ़ गया, लेकिन लोगों ने आसपास के घरों को इसकी चपेट में आने से बचा लिया। गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

