-
Advertisement
युवक ने Social Media पर चैट कर अपने जाल में फंसाई युवती, शादी का वादा कर Hotel में किया दुष्कर्म
रामपुर। शिमला (Shimla) जिला में एक युवक ने 21 वर्षीय युवती से सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से दोस्ती की। इसके बाद व्हाट्सएप व फेसबुक पर युवती से चैट कर उसका भरोसा जीता और फिर उससे शादी करने का भरोसा दिलाकर एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म (Rape) किया। अब युवक युवती से हुई वीडियो चैट को वायरल कर रहा है और युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला जिला शिमला के रामपुर क्षेत्र का है। युवती ने मामले को लेकर पुलिस थाना में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई है और न्याय की गुहार लगाई है। किन्नौर की निचार की पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इसी साल जनवरी माह में सोशल मीडिया के माध्यम से रामपुर के ज्यूरी निवासी अरूण के साथ उसकी दोस्ती हुई। जिसके बाद व्हाट्सएप व फेसबुक (Whatsapp and facebook) पर युवक उसके साथ चैट करता था।
यह भी पढ़ें: स्विगी और जोमैटो के चार डिलीवरी बॉय ने किया महिला से #Gangrape, बुरी तरह मारा पीटा
इसी बीच कई बार वीडियो चैट (Video chat) भी की गई, जिसे युवक ने रिकार्ड कर लिया। इसी बीच अरूण ने उसके साथ शादी करने का वायदा किया और जून महीने में उसे मिलने बुलाया। पीड़िता के अनुसार 26 जून को वह ज्यूरी में उसे एक होटल (Hotel) में ले गया और उसकी सहमति के बिना उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने बताया कि अब युवक उसके साथ हुई वीडियो चैट को उसके निकट संबंधियों को भेज रहा है और उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं युवक ने उसे जान से मारने की भी धमकी दे रहा है। वहीं इस बारे में रविवार को पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group




