-
Advertisement
#Una-नई दिल्ली जनशताब्दी में सफर करने की सोच रहे तो पढ़ें यह खबर
ऊना। यहां से नई दिल्ली (New Delhi) के बीच चलने वाली जनशताब्दी (Jan Shatabdi) रेल सेवा को 14 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है। किसान आंदोलन के चलते यह ट्रेन पिछले कुछ समय से चंडीगढ़ (Chandigarh) से दिल्ली के बीच चल रही थी, लेकिन कुछ ही समय बाद चंडीगढ़ से आगे पंजाब में पड़ते क्षेत्र के बीच किसानों द्वारा रेल रोको आंदोलन शुरू करने के बाद इस रेल सेवा को अंबाला तक सीमित कर दिया गया। पिछले कुछ दिन से यह रेल सेवा अंबाला से नई दिल्ली के बीच चल रही है। इससे पूर्व रेल सेवा को 8 अक्टूबर तक ऊना तक स्थगित किया गया था। ऐसा माना जा रहा था कि 9 अक्टूबर से यह रेल सेवा ऊना से फिर बहाल होगी, लेकिन किसान आंदोलन के चलते 9 अक्टूबर को भी ऊना (Una) नहीं पहुंच पाई। वहीं इसे रेलवे अधिकारियों द्वारा 11 अक्टूबर तक स्थगित करने का फैसला लिया गया था, लेकिन रविवार को भी हालात सामान्य ना होने के चलते इस ट्रेन सेवा को अब 14 अक्टूबर तक अंबाला तक ही सीमित रखा जाएगा, जबकि इसके ऊना से स्थगन के आदेश को 14 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Corona महामारी के बीच कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर इस दिन से दौड़ेगी Toy Train
बता दें कि हिमाचल (Himachal) प्रदेश से बाहरी राज्यों के लिए कोई भी बस सेवा शुरू नहीं की जा चुकी है। ऐसे में देश की राजधानी नई दिल्ली समेत अन्य राज्यों से हिमाचल आने और हिमाचल से बाहर जाने के लिए जन शताब्दी ट्रेन ही एकमात्र जरिया थी। किसान आंदोलन के चलते इकलौते इंटर स्टेट (Inter State) यातायात साधन पर भी कैंची चल गई है। 14 अक्टूबर के बाद भी जनशताब्दी उना पहुंचेगी या नहीं इसको लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। रविवार बाद दोपहर रेलवे द्वारा जारी आदेश की पुष्टि करते हुए ऊना के स्टेशन अधीक्षक बीएस चौहान ने बताया कि जन शताब्दी ट्रेन सेवा को 14 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है। आगामी आदेश 14 अक्टूबर बाद दोपहर तक आने की उम्मीद है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



