-
Advertisement
Manali में टिप्पर से टकराई कार, Shimla के युवक की गई जान
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली ( Manali) के वाहंग में सड़क हादसे( Road accident) में शिमला के युवक की मौत ( Death) हो गई है जबकि दो अन्य लोग घायल ( Injured) हुए। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना लोगों ने मनाली पुलिस को दी और मनाली पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
ये भी पढ़ेः Kinnaur: कल्पा के पुरबनी गांव के बीचों-बीच भड़की आग, कई घरों को चपेट में लिया
एसपी के अनुसार स्विफ्ट (एचपी 69ए-9010) कार ने टिप्पर (एचपी 10ए-9019) को पीछे से टक्कर मार दी। स्विफ्ट को वासु शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी लक्कड़ बाजार शिमला चला रहा था तथा उसके साथ गाड़ी में तरुण बरागटा पुत्र मोहन लाल बरागटा निवासी शिमला व रजत शर्मा पुत्र रूप लाल शर्मा निवासी टूटू शिमला बैठे थे। हादसे में रजत शर्मा की मृत्यु हो गई जबकि वासु व तरूण उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…



