-
Advertisement
कभी दूध लेने के भी नहीं थी पैसे, #KBC में जीते 6 लाख रुपए
मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति (#KBC) ऐसा शो है जिसने कईयों की जिंदगी बदल कर रखी दी। इस हॉटसीट में कईयों को लखपति बनाया और कईयों को करोड़पति। गुरुवार को रेखा रानी हॉटसीट पर बैठीं। उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी उनसे काफी इंप्रेस दिखे। शो में उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। शो में उन्होंने बताया कि वो लोअर मिडिस क्लास से आती हैं और उन्होंने जिंदगी में इतने पैसे नहीं देखे। रेखा ने शो में 12,5000 के सवाल पर क्विट कर दिया। सवाल था – सईद मिर्जा की फिल्म नसीम में नसीम के दादा की भूमिका किस कवि ने निभाई थी। ऑप्शन्स थे – (A) कैफी आजमी, (B) मजरूह सुल्तानपुरी, (C) गुलजार, (D) जावेद अख्तर। इसका सही जवाब था – कैफी आजमी।
KBC contestant REKHA KUMARI ko hai AB se shikayat. Dekhiye inhein hotseat par #KBC12 mein Mon-Fri 9 pm sir Sony par. @SrBachchan @SPNStudioNEXT pic.twitter.com/wjXk930R6a
— sonytv (@SonyTV) November 3, 2020
रेखा रानी दिल्ली की रहने वाली हैं और 27 साल की हैं। रेखा लोअर मिडिल क्लास से आती हैं। शो में रेखा ने अमिताभ को बताया कि उन्होंने जिंदगी में कभी इतने पैसे नहीं देखे। कोरोना की वजह से तो घर में 10 रुपए तक नहीं थे, दूध खरीदने तक के पैसे नहीं थे। एक समय तो ऐसा आया था कि किसी को भी कॉल करते थे तो सभी को ऐसा लगता था कि ये पैसे मांगेंगे। इनको कोई मदद की जरूरत होगी तो कोई फोन नहीं उठाता था। उस दौरान मेरे दोस्तों ने जो मेरे लिए किया वो बहुत ज्यादा था। इतना तो सगे भी नहीं कर पाते। बता दें कि रेखा रानी का जीवन गरीबी में गुजरा है। उनके पिता ऑटो चलाते हैं।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखने के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel
शो में रेखा ने बहुत प्यारा बताया कि शाहरुख खान उनके फेवरेट एक्टर रहे हैं और जब अमिताभ ने मोहब्बतें में शाहरुख को डांटा था तो कंटेस्टेंट को बहुत बुरा लगा था। वो कभी खुशी कभी गम में तो आपने शाहरुख को घर से ही बाहर निकाल दिया था। मैं बहुत छोटी थी और बहुत रोई थी। इसके बाद अमिताभ कहते हैं कि उन्हें दुख है कि उन्होंने रेखा रानी का दिल दुखाया। वे हाथ जोड़ कर शाहरुख खान से माफी मांगते हैं और जब भी वे शाहरुख से मिलेंगे फिर इस बात के लिए उनसे माफी मांग लेंगे।

