-
Advertisement
Himachal में इस विभाग ने 10 वीं व 12वीं पास के लिए निकाली #Vacancy, यहां पढ़ें डिटेल
शिमला। हिमाचल प्रदेश के युवा अगर नौकरी की तलाश में है तो इस खबर को ध्यान से पढ़े। यह आप के काम की हो सकती है। श्रम एंव रोजगार विभाग निदेशालय, शिमला (Directorate of Labour & Employment Department) हिमाचल प्रदेश की ओर से विभिन्न रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत जूनियर ऑफिस (Junior Office) असिस्टेंट (Assistant), क्लर्क क्लास III (Clerk Class III) के पदों पर भर्ती होनी हैं। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 03 दिसंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारतीय सेना में निकली JAG 26, SSC टेक 56 समेत 199 पदों पर वैकेंसी; जल्द करें अप्लाई
जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट पद को लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं और 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में आईटीआई या फिर कंप्यूटर इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, आईटी में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की कंप्यूटर की अंग्रेजी में टाइपिंग की गति 30 WPM या हिंदी में 25 WPM होनी चाहिए।
र्क्लक के पद के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए। इसके पास अंग्रेजी में टाइपिंग में 30 WPM की न्यूनतम गति या कंप्यूटर पर हिंदी में 25 WPM टाइपिंग होनी चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर में वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान होना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 45 साल का अधिकतम आयु होनी चाहिए।
जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट के पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7860 रुपये सैलरी दी जाएगी। वहीं र्क्लक के पद पर चयनित उम्मीदवार को 7810 रुपये सैलरी मिलेगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में पदों के लिए 03 दिसंबर 2020 को या उससे पहले श्रम आयुक्त-सह-निदेशक, हिमाचल प्रदेश, शिमला के कार्यालय में भेजकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन करते वक्त आवेदन पत्र में कहीं कोई गड़बड़ी न हो। ऐसा होने पर फॉर्म को रिजेक्ट किया जा सकता है।


