-
Advertisement
कांग्रेस में छिड़े वाकयुद्व के बीच Shimla पहुंची गांधी परिवार की #Priyanka_Vadra
शिमला। कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) आज यानी गुरुवार सुबह शिमला पहुंची है। उनका यहां पर दो-तीन दिन कर रुकने का कार्यक्रम है। प्रियंका की दादी पूर्व पीएम स्वं इंदिरा गांधी की आज जयंती है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद प्रियंका पहली मर्तबा हिमाचल (Himachal) पहुंची है। प्रियंका चंडीगढ़ तक हवाई जहाज में आईं और वहां से सड़क मार्ग से शिमला (Shimla) से सटे छराबड़ा स्थित अपने घर पहुंची । इससे पहले लॉकडाउन के दौरान भी प्रियंका दो सप्ताह के लिए परिवार के साथ अपने घर आई थी। उसके बाद बिहार चुनावों के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी अपने दोस्तों के दौरान प्रियंका के घर रुके थे। याद रहे इन दिनों राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में वाकयुद्व छिड़ा हुआ है। हालांकि,गांधी परिवार ने इस वाकयुद्व से अपने को अलग रखा है।
यह भी पढ़ें :- Corona काल में अपने घर छराबड़ा पहुंची Priyanka Gandhi Vadra
छराबड़ा में है प्रियंका का आशियाना
प्रियंका गांधी का आशियाना शिमला से 13 किलोमीटर दूर समुद्र तल से 8 हजार फीट की ऊंचाई पर छराबड़ा में स्थित हैए इसे पहाड़ी शैली में बनाया गया है। इंटीरियर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गई है। मकान के चारों तरफ हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ हैं। सामने हिमालय के बर्फ से ढके पहाड़ नजर आते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


