-
Advertisement
#Mandi : पुलिस ने आधी रात को Filmy Style में 63 किलो अफीम डोडे के साथ पकड़ा तस्कर
मंडी। जिला पुलिस के दो थानों की टीमों ने आधी रात को फिल्मी स्टाइल में एक आरोपी को 63 किलो अफीम डोडे के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार औट थाना पुलिस की एक टीम चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे (Chandigarh-Manali National Highway) पर खोती नाला के पास नाके पर मौजूद थी। कुल्लू (Kullu) की तरफ से एक इनोवा कार तेज रफ्तार से आई और नाके को तोड़ती हुई फरार हो गई। औट थाना पुलिस की टीम ने इस संदर्भ में सदर थाना पुलिस टीम को सूचना दी और सदर थाना पुलिस की टीम ने भ्यूली पुल के पास नाका लगा दिया।
यह भी पढ़ें: #Kullu में नशे के सौदागरों पर शिकंजा : एक किलो 200 ग्राम #चरस के साथ नेपाली युवक Arrest
जैसे ही यह इनोवा कार भ्यूली पुल के पास पहुंची तो चालक ने आगे पुलिस का नाका देखकर अपनी गाड़ी को वापस मोड़ लिया। इतने में औट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित महंत अपनी पुलिस टीम के साथ कार का पीछा करते हुए मंडी की तरफ आए। नगर परिषद मंडी के डंपिंग यार्ड के पास एक तरफ से औट थाना पुलिस की टीम खड़ी हो गई और एक तरफ सदर थाना पुलिस की टीम। आरोपी कार सहित दोनों के बीच में फंस गया। इतने में कार चालक ने कार को चलता हुआ छोड़कर भागने की कोशिश की। एक को तो पुलिस ने मौके पर धर दबोचा, लेकिन दूसरा मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: Paonta में रबड़ ट्यूब में शराब की तस्करी, ऊना में किराना Shop में चल रहा था शराब का धंधा
आरोपी को गिरफ्त में लेने के बाद एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री (SP Mandi Shalini Agnihotri) और डीएसपी एलआर अनिल पटियाल भी मौके पर पहुंचे। जब कार इनोवा कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 5 बोरियां बरामद हुई जिसमें अफीम के डोडे थे। इनोवा कार (डीएल 4सी एई 3047) है और पकड़ा गया आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी जतरौली जिला लुधियाना का रहने वाला बताया जा रहा है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और दूसरे आरोपी की तलाश में टीमें भेज दी गई हैं। इस संदर्भ में औट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है और इंस्पेक्टर ललित महंत मामले की जांच कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



