-
Advertisement
Himachal: इस माह अब तक #Corona के 10,717 नए मामले और 13,101 ठीक-211 की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में इस माह अब तक कोरोना (#Corona) के 10,717 मामले सामने आए हैं। वहीं, 13,101 ठीक हुए हैं। यानी इस माह नए मामलों से 2384 कोरोना पॉजिटिव रिकवर होने में कामयाब रहे हैं। एक दिसंबर से अब तक 211 की जान गई है। हिमाचल में अभी रिकवरी रेट (Recovery Rate) 87.15 हो गया है। वहीं, डेथ रेट 1.65 फीसदी है। आज अब तक 92 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 543 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी कोरोना पॉजिटिव की जान नहीं गई है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 51,235 पहुंच गया है। अभी 5688 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 44,653 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 846 है।
यह भी पढ़ें: #HP_Corona: आज 463 नए मामले, 532 हुए ठीक- 10 लोगों की गई जान
किस जिला में कितने नए मामले और कितने हुए ठीक
शिमला में 32, मंडी (Mandi) में 17, किन्नौर में 14, चंबा (Chamba) में 11, बिलासपुर में 9, हमीरपुर मेंसात व कुल्लू में दो मामले आए हैं। मंडी के 145, शिमला के 118, सोलन के 68, किन्नौर के 59, चंबा के 45, सिरमौर के 40, हमीरपुर के 22, बिलासपुर के 17, ऊना (Una) के 18, लाहुल स्पीति के 11 अब तक ठीक हुए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में कम हो रहे #Corona के Active Case, रिकवरी रेट 87 फीसदी के करीब पहुंचा
किस जिला में अब तक कितनों की गई जान और कितने हुए ठीक
शिमला जिला में सबसे अधिक 232 और कांगड़ा (Kangra) में 169 की जान गई है। मंडी में 107, कुल्लू में 80, सोलन में 66, चंबा में 46, हमीरपुर में 40, ऊना में 31, सिरमौर में 26, बिलासपुर में 22, किन्नौर में 16 व लाहुल स्पीति में11 की जान गई है। शिमला (Shimla) के 8,313, मंडी के 7,378, कांगड़ा के 5,843, सोलन (Solan) के 5,092, कुल्लू (Kullu) के 3,798, सिरमौर के 2,742, चंबा के 2,340, बिलासपुर के 2,320, हमीरपुर के 2,305, ऊना के 2,287, लाहुल स्पीति के 1,139 व किन्नौर के 1,096 कोरोना पॉजिटिव अब तक ठीक हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


