-
Advertisement
#Kullu की पार्वती नदी में बहा एक और पर्यटक, मेरठ का रहने वाला- ले रहा था सेल्फी
कुल्लू। जिला कुल्लू (#Kullu) की मणिकर्ण घाटी की पार्वती नदी (Parvati River) पर्यटकों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। अहमदाबाद (Ahmedabad) के पर्यटक के बाद अब मेरठ (Meerut) का पर्यटक पार्वती नदी में बहकर लापता हो गया है। पर्यटकों की तलाश को सर्च ऑपरेशन छेड़ा गया है। अभी तक दोनों ही पर्यटकों का सुराग नहीं लग पाया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह (SP Kullu Gaurav Singh) ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की गलु पुल के नीचे नदी में एक लड़का गिर गया है। पुलिस छानबीन में पाया गया कि 27 वर्षीय दीपक पुत्र जगदीश अरोड़ा निवासी हाउस नंबर 96 ए साउथ अनारकली सोम बाजार दिल्ली, 27 वर्षीय अमन निवासी मेरठ, 27 वर्षीय अभिषेक निवासी मेरठ और 27 वर्षीय अंकित निवासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश कुल्लू के मनाली घूमने आए थे।
यह भी पढ़ें: Kullu: मणिकर्ण में अहमदाबाद का #Tourist पार्वती नदी में गिरा, लापता
25 दिसंबर को मनाली पहुंचे और 26 को सभी मणिकर्ण की तरफ निकले थे। इस दौरान मणिकर्ण से एक किलोमीटर पहले वे पुराने पुल के पास नदी किनारे फोटो खिंचवाने के लिए उतरे और इस दौरान अभिषेक निवासी मेरठ का पांव फिसल गया और नदी में जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस (Police) और रेस्क्यू दल ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। गौरतलब है कि शनिवार को अहमदाबाद का एक पर्यटक प्रशांत शर्मा भी पार्वती नदी में गिर गया है। उसका भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। लिहाजा, दोनों पर्यटकों को खोजने के लिए अभी सर्च ऑपरेशन (Search Operation) जारी है।

