-
Advertisement
ब्रेकिंगः हिमाचल में Police Constable के 1334 पद भरने का रास्ता साफ, मिली मंजूरी
शिमला। खाकी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल (Police Constable) के 1334 पद भरने का रास्ता साफ हो गया है। इन पदों को भरने के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (होम) ने सरकार द्वारा पदों को भरने की मंजूरी दिए जाने की जानकारी पत्र के माध्यम से डीजीपी हिमाचल को दी है। इन पदों में 976 जनरल ड्यूटी (General Duty), 91 कांस्टेबल चालक और 267 महिला कांस्टेबल के लिए हैं। पदों को मंजूरी मिलने की पुष्टि डीजीपी संजय कुंडू ने की है।
यह भी पढ़ें: 10वीं पास बेरोजगारों को #Job का मौका : इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली #Vacancy

बता दें कि सरकार ने पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए 1334 कांस्टेबल के पद भरने का निर्णय लिया था। आज पदों को भरने के लिए मंजूरी दे दी है। यह पद नियमित आधार पर सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। पदों को मंजूरी मिलने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इन पदों को भरने के बाद काफी हद तक पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी पूरी होगी।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस Link पर Click करें…

