-
Advertisement
#Dharamshala : बागनी में Charas के साथ पकड़े दो युवक, Mandi के रहने वाले
धर्मशाला। कोरोना संकट से लड़ने के साथ-साथ पुलिस नशा तस्करों पर भी पूरी नजर बनाए हुए है। सदर पुलिस थाना धर्मशाला (Dharamshala) के तहत स्टेट नारकोटिक्स टीम ने योल के साथ लगते क्षेत्र बागनी में नशे की बड़ी खेप बरामद की है। टीम ने बीती देर रात मंडी के दो युवकों को 415 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडी से दो लड़के चरस (Charas) लेकर धर्मशाला की ओर आ रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शिव मंदिर बागनी के पास दबिश देते हुए दो लड़कों को शक के आधार पर रोका।
यह भी पढ़ें: #Newyear के पहले ही दिन हमीरपुर के भोरंज में Charas की बड़ी खेप के साथ तीन धरे
पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। युवकों के पास से 415 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय विकास उर्फ विक्की निवासी गुनेहड़ तहसील जोगिंद्रनगर मंडी व 19 वर्षीय यमन पाल निवासी एहजू जोगिंद्रनगर मंडी ( Mandi) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि मंडी व कुल्लू से लगातार धर्मशाला में चरस तस्करी हो रही है। नवंबर में भी पुलिस ने खनियारा मेला ग्राउंड के पास कुल्लू के दो युवकों को 750 ग्राम चरस समेत पकड़ा था।


