-
Advertisement
घर में रखे तांबे के बर्तन चमकाने हैं तो ट्राई कीजिए ये उपाय
Last Updated on January 17, 2021 by Sintu Kumar
भारतीय किचन में आपको कई तरह की धातु के बर्तन मिल जाएंगे। स्टील और लोहे के अलावा पीतल और तांबे के बर्तन भी लोग घरों में रखते हैं। तांबे की थाली में भोजन शायद आपने भी कभी अपने घर में खाया हो। कई लोग तांबे का मग घर में रखते हैं पानी पीने के लिए। तांबे के बर्तन (Copper Utensils) में पानी पीने और खाना खाने से शरीर के रोग दूर होते हैं, लेकिन तांबे के बर्तन समय के साथ-साथ काले पड़ने लगते हैं। तांबे के बर्तन को चमकाने के लिये मार्केट में कई तरह के विज्ञापन आते रहते हैं, लेकिन हम हमेशा कुछ ना कुछ घरेलू उपाय (Home remedies) ही ढूंढना ज्यादा पसंद करते हैं, जो कि मार्केट के समान से ज्यादा अच्छे होते हैं। अगर आपके घर में भी तांबे के बर्तन हैं तो उसे किस तरह साफ करें हम आपको बताते हैं।
तांबे के बर्तन पर सिरका और नमक का घोल डालें और तब तक रगड़ती रहें जब तक कि उसमें से ग्रीस या चिपचिपा पन निकल न जाए।
नींबू के स्लाइस से कभी बर्तन को साफ कर के देखिए। तांबे के बर्तन पर लगे दाग पर नींबू रगड़ें और फिर उसे साफ पानी से धो लें।
सबसे पहले एक कप या कटोरी में सिरका और नमक मिलाइए। जब यह अच्छे से मिक्स हो जाए, तब इसमें आटा मिला कर पेस्ट तैयार कीजिए। फिर इस पेस्ट से बर्तन को रगड़िए और 15 मिनट के बाद गरम पानी से धो लीजिए।
आप इसके लिए नींबू और नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं तांबे के बर्तन को नींबू और नमक से धोने पर बर्तन चमक उठेंगे।
आप चाहें तो बेकिंग सोडा और नमक का प्रयोग करें या फिर चाहे बेकिंग सोडा को अकेले ही प्रयोग कर लें। इससे तांबे के बर्तन एकदम चमक जाते हैं।