-
Advertisement
Breaking: कांगड़ा में प्रधान का चुनाव निरस्त, अब 21 जनवरी को दोबारा डाले जाएंगे वोट
कांगड़ा। पंचायत चुनाव के बीच कांगड़ा की हलेडकलां पंचायत के प्रधान पद का चुनाव विवादों के बीच निरस्त कर दिया गया है। अब यहां 21 जनवरी को दोबारा से मतदान होगा। इससे पहले प्रधान पद के लिए छह मर्तबा मतगणना करवानी पड़ी। लेकिन,बढ़ते विवाद के बीच निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने कहा कि मतदान 21 जनवरी को दोबारा से होगा। हलेडकलां पंचायत के प्रधान पद के लिए 17 जनवरी को मत डाले गए थे,जब मतों की गिनती शुरू हुई तो मामला बेहद करीब से गुजरता रहा।
यह भी पढ़ें :- पंचायत चुनाव के बाद सैनेटाइज किए जाएंगे School, शिक्षकों और छात्रों का Corona रिकार्ड किया तलब

पहले प्रधान पद के उम्मीदवार राजे स्याल को मतगणना में 600 मत मिले तो दूसरे उम्मीदवार अरूण कुमार को 570 मत हासिल हुए। लेकिल अरूण कुमार ने पुनः मतगणना की अपील की। जिसमें कभी उनके मत ज्यादा हो गए तो कभी मतों की संख्या ही कम रह गई। करते-करते छह मर्तबा मतगणना हुई। सोमवार को निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा के सामने जब मतों की गणना हुई तो राजे स्याल के मत 578 रह गए व अरुण कुमार के 577 हो गए। बावजूद इसके लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। यही नहीं अरूण कुमार के समर्थक सड़क पर चक्का जाम कर धरने पर जा बैठे। बढ़ते विवाद के बीच अंततः प्रधान पद के लिए चुनाव को निरस्त कर दोबारा से 21 जनवरी को करने का फैसला लिया गया। तब जाकर मामला ठंडा हुआ। इस पंचायत में प्रधान पद के लिए कुल छह उम्मीदार मैदान में थे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


