-
Advertisement
Nobita और Shizuka की हो रही शादी, बचपन याद कर भावुक हुए लोग, देखिए मजेदार Tweet
बचपन में सभी बच्चों को कार्टून देखने का शौक तो होता ही है। आप में से कई लोगों को बचपन कार्टून शो डोरेमॉन (Cartoon show Doraemon) देखकर जरूर बीता होगा। भारत में अभी भी बच्चे ये शो देखना पसंद करते हैं। फुजिको फुजिओ का फिक्शन किरदार एक रोबोटिक मेल कैट है जो कि भविष्य से 22वीं सदी में आ जाता है। डोरेमॉन तो सभी को प्यारा है ही लेकिन जिस लड़के के घर में वो रहता है यानी कि नोबिता (Nobita) को भी लोग खूब पसंद करते हैं। उसकी नादानियां और फिर डोरेमोन के सामने रोते हुए गैजेट मांगना ये सब बहुत प्यारा लगता है।
यह भी पढ़ें: ‘चुटकी’ को धोखा देकर ‘छोटा भीम’ ने की ‘इंदुमती’ से शादी, Trolling के बाद मेकर्स ने दी सफाई

नोबिता बच्चों का मनोरंजन करता रहा ही है साथी ही अपनी दोस्त शिजूका (Shizuka) को कितना पसंद करता है ये भी सभी जानते हैं। नोबिता हमेशा ही शिजूका को इंप्रेस करने की कोशिश में रहता है। कई बार दोनों का झगड़ा हो जाता है लेकिन फिर भी डोरेमॉन, शिजूका और नोबिता दोस्त हैं। आप सब भी सोचते होंगे कि काश नोबिता और शिजूका की शादी देख पाते। अगर ऐसा है तो अब वो दिन आने वाला है। जल्द ही डोरेमॉन की अगली फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसमें नोबिता और शिजूका की शादी दिखाई जाएगी। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म के इस सीक्वल का नाम ‘Stand by Me Doraemon 2’ होगा।
https://twitter.com/doyochistar/status/1351537700365504512?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1351537700365504512%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhimachalabhiabhi.com%2Fwp-admin%2Fpost-new.php
पहला पार्ट जहां नोबिता और डोरेमॉन की पहली मुलाकात और उनके एडवेंचर के बारे में था, वहीं ये दूसरा पार्ट नोबिता की चाइल्डहुड फ्रेंड शिजूका से उसकी शादी के बारे में होगा। फिल्म नवंबर 2020 में जापान (Japan) में रिलीज हो चुकी है और फरवरी 2021 में इसे इंडोनेशिया में रिलीज कर दिया जाएगा। सीबीआई पिक्चर्स ने ये खबर ट्विटर पर शेयर की है और इसी के साथ सोशल मीडिया पर नोबिता व शिजूका की शादी ट्रेंड होने लगी। इस कार्टून किरदार को पसंद करने वाले करोड़ों फैन्स ने सोशल मीडिया पर अपने इमोशंस शेयर किए।
https://twitter.com/keinieve/status/1351480249712693256
एक यूजर ने लिखा, “जब ये फिल्म रिलीज होगी तो मैं आखिरी बार अपने बचपन को जियूंगी और मेरी आंखों में वाकई आंसू होंगे जब मैं नोबिता और शिजूका की शादी देखूंगी। साथ ही डोरेमॉन को उस पर फक्र होगा।”
https://twitter.com/bakugotits/status/1351546232657780736
अन्य यूजर ने लिखा, “प्लीज-प्लीज। मैं नोबिता के लिए रो पड़ने वाला हूं।” एक यूजर ने रोने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा है कि अरे नोबिता की शादी मुझसे पहले हो गई।
एक यूजर ने लिखा कि देखो नोबिता शिजूका की शादी हो रही है। अब तो मान लो कि 2021 हमारे लिए बहुत अच्छा होने वाला है। इसी तरह के लोगों ने काफी फनी और इमोशनल कमेंट किए हैं।
https://twitter.com/SH3NYU3/status/1351537122121981952

