-
Advertisement
Live: जिला परिषद व बीडीसी के लिए मतों की गिनती जारी, यहां देखें Results
शिमला। हिमाचल प्रदेश में नगर परिषद, नगर पंचायत व पंचायत चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं और आज जिला परिषद व बीडीसी ( Zilla Parishad and BDC ) के लिए मतों की गिनती ( Counting)चल रही है। प्रदेश के 80 ब्लाक मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरु हो गई है।
ऊना में ये रहे विजयी
ऊना जिला में अभी तक निकले बीडीसी के नतीजों में टकोली से पूनम कुमारी, पनोह से रमेश सैनी, ऊना ब्लॉक के धमांदरी से जगत सिंह चुने गए है। गगरेट ब्लॉक के जाडला कौयड़ी से प्रिंस जसवाल, हरोली ब्लॉक लोअर पंजावर से सुखविंदर कौर , बंगाणा ब्लॉक के सोहारी वार्ड से सौरभ कुमार , अंब ब्लॉक के नारी चिंतपूर्णी से ज्योति ठाकुर, गिन्दपुर मलौन से केवल सिंह और भटेड से निर्मला देवी, बंगाणा ब्लॉक के चौकी खास से अनीता कुमारी,गगरेट ब्लॉक के गुगलेहड़ में प्रिंस कुमार, कुठेड़ा वार्ड 19 से कृपाल सिंह, ऊना ब्लॉक के चलोला वार्ड से शोभित गौतम नारी वार्ड से अरुणा देवी,हरोली ब्लॉक के पंजावर वार्ड 2 से दीपिका मनकोटिया,ऊना ब्लॉक के लोअर बसाल से सुमित कुमार शर्मा और गगरेट ब्लॉक के टटेहड़ा से तरसेम सिंह, बंगाणा ब्लॉक के मोमन्यार से राजकुमार विजयी हुए। हरोली ब्लॉक के पंडोगा-4 से राजविंद्र कौर, बंगाणा ब्लॉक के मंदली से त्रिशला देवी, ऊना ब्लॉक के रैंसरी से राजेश कुमार बीडीसी चुने गए

मंडी जिला में ये रहे विजयी
मंडी जिला में चौरी से अंजना कुमारी,थौना से अंजना कुमारी,भद्रवाड़ से विनित कुमार,गैहरा से रीता देवी, जमनी से अभिषेक कुमार,गाहर से गीता देवी, पटड़ीघाट से राजेश कुमार,धनालग से कर्म सिंह, बगड़ाथाच से संतोष, छतरी से देवेंद्र कुमार, ब्रयोगी से बिहारी लाल, नैहरा (मेहरीधार) से प्रोमिला, संगलवाड़ा से चेतन कुमार, बुंगरैलचौक से लायक राम पंचायत विकास समिति सुंदरनगर में भी नतीजे सामने आ गए हैं। यहां बंदली से रूप सिंह, सलापड़ से शारदा देवी, सोझा से गीता देवी, चांबी से सुमन, सलापड़ कॉलोनी से विनीत ठाकुर, महादेव से वीरेंद्र सिंह, निचली बैहली से मायादेवी, कनैड से नर्वदा देवी, डुगराई से ताहिर हुसैन और छातर से हंसा देवी विजई हुई हैं।
आज जिला परिषद के 239 और बीडीसी के 1638 सदस्यों का फैसला होगा। जिला परिषद का कोई भी सदस्य निर्विरोध चुना गया है जबकि बीडीसी के 54 सदस्य निर्विरोध चुने गए है। वोटो की गिनती के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे और इसके बाद इन सदस्यों को शपथ दिलाने की तारीख तय होगी।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

