-
Advertisement
प्रधानी के लिए वोट पड़े 635 निकल आए 639 – चार मतों के अंतर का नया खलल, पढ़ें गहराई से
देहरा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत देहरा उपमंडल के परागपुर की बड़ा गोपीपुर पंचायत में मतों की गिनती में अनियमितता (Irregularity) का मामला सामने आया है। इस पंचायत में कुल 635 लोगों ने प्रधान पद के लिए मतदान (Voting) किया, लेकिन जो परिणाम निकला है इसके आधार पर गिनती करें तो कुल मत 639 बनते हैं। यानी सीधे-सीधे चार वोटों का अंतर है। यहां पर प्रधान पद के लिए कुल पांच उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें विजयी हुए उम्मीदवार को वीरेंद्र सिंह को 210 वोट, दूसरे नंबर पर रामकृष्ण को 206 मत प्राप्त हुए। इसी तरह से नजीर मोहम्मद को 115, ध्रुव राणा को 89 व कमलेश कुमारी को 19 वोट मिले। अगर सभी उम्मीदवारों को वोटों को मिला दिया जाए तो कुल मत यानी 635 बनते हैं।
यह भी पढ़ें: ब्रेकिंगः #Kangra हलेड़कलां पंचायत प्रधान पद का आया रिजल्ट, तीन वोट से जीते यह प्रत्याशी
आरोप है कि गिनती होने पर यहां चार मत ज्यादा निकले हैं, जोकि 639 बनते हैं। उसी तरह की अनियमितता उप्रधान के पद के लिए भी देखने के आरोप लगाए जा रहे हैं। गुरुवार रात को जब नतीजे आए तो मतों में हुई अनियमितता को लेकर रामकृष्ण के समर्थकों ने खासा हंगामा किया था और नारेबाजी भी की। पूर्व सैनिक व प्रधान पद के लिए मैदान में उतरे रामकृष्ण ने आरोप लगाया है कि मतों की गिनती में कुछ गड़बड़ हुई है। उन्हें इंसाफ दिलाया जाए, इस संबंध में वे एसडीएम देहरा (SDM Dehra) के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाने भी जा रहे हैं। उधर, एसडीएम देहरा धनवीर ठाकुर ने कहा कि फिलहाल आज वह जिला परिषद व बीडीसी की मतगणना में व्यस्त हैं। इस बारे में जिस किसी को भी शिकायत हो तो 23 जनवरी यानी शनिवार को उनसे संपर्क कर सकता है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….


