-
Advertisement
वेल्कम में Anurag… कहीं उपेक्षित तो नहीं, Video देखकर आप ही को लगाना होगा अंदाजा
शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) ने आज एक राज्य (State) के रूप में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस दिन को खास बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी शिमला पहुंचे। सीएम जयराम ठाकुर भी साथ ही रिज पर आए। इस दौरान जयराम कैबिनेट के मंत्री नड्डा का वेल्कम करने के लिए कतारबद्व थे। सभी बारी-बारी से नड्डा का पुष्पगुच्छ देकर वेल्कम (Welcome) कर रहे थे। इसी दौरान अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) कुछ-कुछ उपेक्षित (Neglected) दिखे, तो नड्डा ने उन्हें आगे करने की कोशिश भी की, लेकिन वह पीछे ही रहे।
यह भी पढ़ें: HP Statehood Day:Live-राज्यपाल दत्तात्रेय ने किया ध्वजारोहण, वाजपेयी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि

मसला ये था कि पुष्पगुच्छ नड्डा को ही दिए जा रहे थे। यानी हर मंत्री एक-एक ही पुष्पगुच्छ के साथ कतारबद्ध था। खैर, बात यहीं तक नहीं ठहर जाती है, सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने ही सत्ता संभालने के कुछ दिनों के भीतर ही कहा था कि वेल्कम के लिए पुष्पगुच्छ नहीं बल्कि एक फूल ही काफी है। लेकिन यहां तो जयराम कैबिनेट के मंत्रियों ने ही नड्डा का वेल्कम पुष्पगुच्छ से किया। कुछ एक ही एक फूल के साथ दिखे।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

