-
Advertisement
#TractorRally : बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, जिन्हें हम अन्नदाता समझ रहे थे वो तो उग्रवादी निकले
नई दिल्ली। दिल्ली में ट्रैक्टर रैली (Tractor Rally) के दौरान हुई हिंसा (Violence) पर अब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रदर्शनकारी किसानों (Farmer Protesters) को उग्रवादी कहा है। इसके साथ ही संबित पात्रा ने कहा है कि उग्रवादियों को उग्रवादी (Extremist) ही बुलाओ। इन्हें हम अन्नदाता समझ रहे थे वो तो उग्रवादी साबित हुए। बीजेपी (BJP) के प्रवक्ता ने ये प्रतिक्रिया किसानों की ट्रैक्टर रैली पर मचे बवाल के बाद ट्विट (Tweet) कर दी है। संबित पात्रा ने ट्विट कर लिखा कि जिनको हम इतने दिनों से अन्नदाता कह रहें थे वो आज उग्रवादी साबित हुए। अन्नदाताओं को बदनाम न करो, उग्रवादियों को उग्रवादी ही बुलाओ!!
यह भी पढ़ें: #TractorParade से हुई इंडस्ट्री की चांदी, दो माह में बिके छह हजार ट्रैक्टर; 15 फीसदी का इजाफा
जिनको हम इतने दिनो से अन्नदाता कह रहें थे
वो आज उग्रवादी साबित हुए।
अन्नदाताओं को बदनाम न क़रो, उग्रवादियों को उग्रवादी ही बुलाओ!!— Sambit Patra (@sambitswaraj) January 26, 2021
गौरतलब हो कि दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इसी बात का डर पहले ही जता रही थी। इसी वजह से दिल्ली में ट्रैक्टर रैली की इजाजत नहीं दी जा रही थी और किसानों को दिल्ली के बाहर केएमपी एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए कहा गया था, लेकिन किसानों ने इसे मानने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पांच दौर की बैठक हुई और आखिरकार दिल्ली पुलिस की ओर से सशर्त किसानों की ट्रैक्टर रैली को इजाजत दी गई थी। किसानों की ट्रैक्टर रैली में किसी तरह के उपद्रव की जिम्मेदारी भी किसान नेताओं ने ही ली थी। ऐसे में देखना होगा कि अब आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

