-
Advertisement
#HP_Corona : आज 44 मामले और 40 ठीक, किसी की भी नहीं गई जान-एक्टिव केस 343
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज कोरोना (#Corona) के 44 मामले सामने आए हैं। वहीं, 40 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। आज भी किसी कोरोना पॉजिटिव की जान नहीं गई है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 57,400 पहुंच गया है। अभी 343 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 56,079 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 962 है।
यह भी पढ़ें: #Himachal में अब तक #Corona के 17 मामले और 35 ठीक- एक्टिव केस 321

किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
शिमला (Shimla) में 11, मंडी में 10, ऊना (Una) में सात, कांगड़ा (Kangra) और कुल्लू में चार-चार, सिरमौर व सोलन में तीन-तीन, बिलासपुर व चंबा में एक-एक मामला आया है। सिरमौर (Sirmaur) के 16, कांगड़ा के सात, सोलन के पांच, हमीरपुर के चार, मंडी के तीन, चंबा और शिमला के दो-दो व कुल्लू का एक कोरोना संक्रमित ठीक हुआ है।
आज 4,586 सैंपल में से 4,492 नेगेटिव, 31 ही पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 4,586 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,492 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। 63 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में से 31 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के 9 लाख 23 हजार 426 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 8 लाख 65 हजार 963 नेगेटिव पाए गए हैं। 57,400 ही पॉजिटिव आए हैं। वहीं, 63 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।


