-
Advertisement
AAP ने उत्तराखंड में शुरू किया Membership अभियान, नाम दिया ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’
देहरादून। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड (Aam Aadmi Party Uttarakhand) में जनाधार बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान (AAP Membership Campaign) का शुभारंभ किया। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Deputy CM Manish Sisodia) ने अभियान के तहत उत्तराखंड (Uttarakhand) की 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वीडियो वैन (Video Van) को भी हरी झंडी दिखाई। आप का ये अभियान 45 दिनों तक चलेगा और इसमें एक लाख सदस्य जोड़ने और 10 लाख घरों को कवर करने का टारगेट रखा गया है। इस दौरान आम आदमी पार्टी की ओर से नारा दिया जा रहा है ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’।
यह भी पढ़ें :- #GhazipurBorder : AAP ने कहा-पुलिस और BJP ने मिलकर लिखी दिल्ली हिंसा की स्क्रिप्ट
https://twitter.com/AAPUttarakhand/status/1356158469167067140
आप का यह सदस्यता अभियान सर्वे चौक स्थित होटल से शुरू किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम दिल्ली मनीष सिसोदिया ने उत्तराखंड की 70 विधानसभाओं के 70 वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाई। इस अभियान के तहत आप ने प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में 6500 जनसभाएं करने टारगेट रखा है। आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि आम आदमी पार्टी के अभियान में लोगों को उत्तराखंड सरकार की नाकामियां बताई जाएंगी।
https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1356155386412163076
इसके साथ ही जनता को प्रदेश में दिल्ली के विकास मॉडल की जानकारी भी दी जाएगी। उधर, मनीष सिसोदिया ने ट्विट करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भी केजरीवाल” का मतलब यही है कि यहां भी अच्छे स्कूल बनाना, अस्पताल बनाना। ऐसी नीतियों बनाना जिससे लोगों को पलायन ना करना पड़े और उन्हें उत्तराखंड में ही रोजगार मिल जाए।
