-
Advertisement
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के पुत्र पीयुष चंदेल सहित तीन करणी सेना से निष्कासित
नई दिल्ली। करणी सेना ( Karni Sena) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने हिमाचल करणी सेना ( Himachal Karni Sena)के अध्यक्ष सहित तीन अन्य को संगठन से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में हिमाचल करणी सेना के अध्यक्ष व पूर्व सासंद सुरेश चंदेल के पुत्र पीयूष चंदेल के अलावा प्रदेश के संगठन महामंत्री शशि शर्मा व किसान शक्ति के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज शामिल है। इन तीनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। सूरज पाल अम्मू के अनुसार भविष्य में यदि ये तीनों करणी सेना के नाम का दुरुपयोग करते हैं तो तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


