-
Advertisement
चोरी करने दुकान में घुसा चोर, मांग कर लिए पैसे, लोग बोले – ऐसा सिर्फ Pakistan में हो सकता है
दुनियाभर में चोरी की वारदातें तो आप सुनते हीं हैं। चोर चोरी करने के लिए कई तरह के तरीके आजमाते रहते हैं। कई चोर तो ऐसे तरीके से चोरी करते हैं कि पुलिस भी हैरान रह जाती है। ऐसा ही चोरी का एक मामला पाकिस्तान (Pakistan) से सामने आया है। इसकी सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल (Viral) हो रही है। ये वीडियो ( Video) आपको भी जरूर चौंका देगा। दुकान में जिस तरह से चोरी की गई है वो आम चोरी की तरह नहीं है।
यह भी पढ़ें :- #toolkit प्रकरण : विदेशों में थी भारतीय दूतावास टारगेट करने की कोशिश : Delhi Police
https://twitter.com/waj_huss/status/1367238593232658435
वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर दुकान में आता है और पहले तो बड़े आराम से पहले शैंपू लेता है और फिर दुकानदार (Shopkeeper) से कहता है कि उसे बड़े-बड़े नोट दे। इस पर दुकानदार कहता है कि अभी काम पूरी तरह खत्म है, इसलिए बड़े नोट नहीं हैं। इस पर, चोर भी कहता है कि हमारे पास भी कोई काम नहीं है इसलिए चोरी कर रहे हैं। दोनों जिस तरह से आपस में बात कर रहे हैं उसे देखकर ये नहीं लगता है कि कोई चोरी हो रही है।
यह भी पढ़ें :-Delhi Police ने सीज किया नशे का सामान, Twitter पर लिखा “यहां पावरी नहीं हो रही है”
https://twitter.com/Purani_Genes/status/1367219438676811782
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। @AdNaR80 नामक यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो हजारों लोग देख चुके हैं औऱ इस पर मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने तो चोर की तारीफ में कमेट करते हुए लिखा – तमीज देख रहे हो। वहीं एक ने लिखा कि ये चोरी नहीं ये तो दोस्ती है। एक ने लिखा ऐसा सिर्फ पाकिस्तान
में हो सकता है।
https://twitter.com/akbar10khan/status/1367476901229559809
