-
Advertisement
Himachal:चौपाल में खाई में गिरी कार, दो की मौके पर गई जान
चौपाल। हिमाचल में सड़क हादसों में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। बीते रोज प्रदेश में जहां विभिन्न सड़क हादसों (Road Accident) में 11 लोगों की जान चली गई। वहीं आज बुधवार को अब तक तीन लोग सड़क हादसों में अपनी जान गवां चुके हैं। ताजा मामला शिमला जिला (Shimla Distt) के उपमंडल चौपाल (Chopal) में सामने आया है। यहां एक कार गहरी खाई में जा गिरी है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा उपमंडल चौपाल के अंतर्गत सराहां-क्यारी मार्ग में घाट करनाली स्थान पर हुआ है। मृतकों की पहचान वीरेंद्र (22) उर्फ विक्कू पुत्र श्याम सिंह ग्राम सराहां व बाबू राम उर्फ नीटू ग्राम सरी पुलबाहल तहसील चौपाल के रूप में हुई है। दोनों मृतक आपस में मामा भांजा बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Himachal:चिंतपूर्णी में माथा टेकने आए तीन श्रद्धालुओं को कार ने रौंदा, दो की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि कार के खाई में गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। वहीं पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को गहरी खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल (Hospital) भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, एसडीएम नरेंद्र चौहान ने मृतकों के परिजनों को फौरी राहत प्रदान करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। बता दें कि इससे पहले भी सुबह नूरपुर के कंडवाल में डयूटी पर तैनात परिवहन कर्मचारी की टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई है।

