-
Advertisement
#HP_Corona: आज भी 150 से अधिक केस और 83 ठीक- चार की मृत्यु
शिमला। हिमाचल में आज कोरोना (Corona) के 157 मामले सामने आए हैं। वहीं 83 कोरोना संक्रमित ठीक हुए है। आज चार कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की जान गई है। ऊना और कांगड़ा (Kangra) में दो-दो ने दम तोड़ा है। ऊना में 70 साल के व्यक्ति और 50 वर्षीय महिला की जान गई है। कांगड़ा में 52 साल की महिला और 36 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 61,035 पहुंच गया है। अभी 1,455 एक्टिव केस (Active Case) हैं। अब तक 58,550 ठीक हो चुके हैं। कोरोना डेथ का आंकड़ा 1012 है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में अब तक #Corona के 54 केस और 82 ठीक- दो की गई जान
किस जिला में कितने नए केस और कितने हुए ठीक
ऊना (Una) में 57, हमीरपुर (Hamirpur) में 27, कांगड़ा में 22, शिमला में 21, सिरमौर (Sirmaur) में 9, सोलन में 7, मंडी में 6, बिलासपुर में चार, चंबा व कुल्लू में दो-दो मामले आए हैं। कांगड़ा के 20, ऊना के 15, सोलन (Solan) के 13, शिमला व सिरमौर के 10-10, हमीरपुर व कुल्लू के पांच-पांच, मंडी (Mandi) के चार व बिलासपुर का एक कोरोना संक्रमित ठीक होने में कामयाब रहा है।
यह भी पढ़ें: तैयार हो जाएं, अब 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
आज 5,653 सैंपल में से 4,619 नेगेटिव, 100 पॉजिटिव
हिमाचल में आज कोरोना के 5,653 सैंपल जांच को आए हैं। इनमें से 4,619 नेगेटिव (Negtive) रहे हैं। अभी 934 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। आज के सैंपल से 100 पॉजिटिव केस हैं। बाकी पेंडिंग सैंपल से हैं। हिमाचल में अब तक कोरोना के 12 लाख 11 हजार 071 सैंपल जांच को लिए जा चुके हैं। इनमें से 11 लाख 49 हजार 102 नेगेटिव रहे हैं। 61035 ही पॉजिटिव आए हैं। अभी 934 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।