-
Advertisement
राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिलाई HPPSC के अध्यक्ष व सदस्य को शपथ
शिमला। सेवानिवृत आईएफएस अधिकारी अजय कुमार ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ( Himachal Pradesh Public Service Commission) के अध्यक्ष व बिजली बोर्ड के पूर्व प्रबंध निदेशक जेपी काल्टा ने आयोग के सदस्य( Member) के रूप में आज शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ( Governor Bandaru Dattatreya)ने उन्हें सादे व गरिमापूर्ण समारोह में राजभवन में शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:एनवी रमन्ना होंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, एसए बोबडे ने कानून मंत्रालय को भेजा नाम

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि वह इस बड़ी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग अच्छे से अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा है। उनकी प्राथमिकता परीक्षा में पारदर्शिता को बनाये रखने के साथ -साथ अगर कहीं कोई कमी पाई जाती है तो उसे दूर करना होगा। वहीं सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग का पूरे देश भर में नाम है। आयोग पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। नए अध्यक्ष और सदस्य के बनने के बाद काम मे तेजी आएगी। जाहिर है ये दोनों नियुक्तियां सोमवार देर शाम की गई थी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

