-
Advertisement
अंब के अंदौरा स्टेशन से दौलतपुर चौक तक बिजली से दौड़ी ट्रेन, फाइनल ट्रायल रहा सफल
ऊना। अंब से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन (Daulatpur Chowk Railway Station) तक लगभग सात करोड़ रुपए की लागत से संपन्न हुए विद्युतीकरण (Electrification) के कार्य का फाइनल निरीक्षण शनिवार को हुआ। इसके बाद अब इलेक्ट्रिक ट्रेन (Train) दौड़ने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। निरीक्षण के लिए दौलतपुर रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे के सीसीआरएस (चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) शैलेंद्र पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर (Senior Section Engineer) ओम गिरी, यातायात निरीक्षक नरेश विज, स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार मलिक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक वीरेंद्र कात्यायन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Himachal: अंब-दौलतपुर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी इलेक्ट्रिक ट्रेन, प्री इंस्पेक्शन पूरा
चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेंद्र पाठक ने अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन (Andaura Railway Station) से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक एक विशेष ट्रेन से विद्युतीकरण (Electrification) का फाइनल ट्रायल करते हुए दौलतपुर चौक (Daulatpur Chowk) रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने ट्रेन/ इलेक्ट्रिक यूनिट की विशेष पूजा अर्चना एवं नारियल फोड़ने के पश्चात इलेक्ट्रिक ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया। शैलेन्द्र पाठक ने बताया कि अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण (Electrification) के 15 किलोमीटर कार्य का फाइनल ट्रायल पूरी से सफल रहा है, जिसके लिए उन्होंने अपनी पूरी टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि फाइनल ट्रायल सफल रहने से अब आज के बाद दौलतपुर चौक से हर आने जाने वाली ट्रेन इलेक्ट्रॉनिक इंजन से चलेगी, जिससे स्पीड तो बढ़ेगी, साथ ही डीजल इंजन से होने वाले प्रदूषण से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


