-
Advertisement
हिमाचल: इन्हें मिली TGT Arts, मेडिकल और नॉन मेडिकल के पदों पर तैनाती-जाने
शिमला। हिमाचल में टीजीटी पीएचएच (TGT PHH) के नियुक्ति आदेश जारी हो गए हैं। टीजीटी आर्ट्स (TGT Arts), मेडिकल और नॉन मेडिकल के 55 पदों पर नियुक्ति दी है। इसमें 38 पद मेरिट वाइज और 17 पद बैचवाइज आधार पर भरे गए हैं। यह नियुक्तियां अनुबंध आधार (Contract Basis) पर की गई हैं। इस बारे निदेशक प्रारंभिक शिक्षा (Director Elementary Education) ने आदेश जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें:#HPSSC: इन चार पोस्ट कोड की Answer Key जारी, अब करना होगा ऐसा
बता दें कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए 23 नवंबर से 7 दिसंबर तक काउंसलिंग आयोजित की गई थी। इसके बाद टेट पास दिव्यांग अभ्यर्थियों को टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल (Medical) और नॉन मेडिकल के पदों पर नियुक्ति दी है। सभी नियुक्त अभ्यर्थियों 30 दिन के अंदर उन्हें मिले स्कूलों में ज्वाइनिंग देनी होगी। बाकी दिशा निर्देश विभाग द्वारा जारी आदेशों में पढ़ें जा सकते हैं।
TGTPHH-35611677
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


