-
Advertisement
कोरोना काल में मालदीव घूम रहे बॉलीवुड स्टार्स पर भड़कीं शोभा डे, बोलीं – दिमाग से हैं खाली
नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने एक बार लोगों की जिंदगी में भूचाल ला दिया है। पिछले साल का झटका अभी लोग झेल नहीं पाए हैं इस साल भी इस महामारी की वजह से सभी परेशान हैं। एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) का दौर शुरू हो गया है। जिन राज्यों में हालात खराब हैं वहां पर लॉकडाउन और कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। खासकर महानगरी मुंबई में तो कोरोना से और भी बुरा हाल है। ऐसे समय पर जब मुंबई-महाराष्ट्र में कोरोना से हाल बेहाल है बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood stars) फिर से छुट्टियां मनाने गोवा और मालदीव की तरफ निकल रहे हैं। काफी स्टार्स छुट्टियों पर हैं और उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स एंजॉयमेंट की तस्वीरों से भरे हैं ये बात उनको फैंस को तो काफी पसंद आई लेकिन राइटर और कॉलमनिस्ट शोभा डे (Shobhaa De) को बिल्कुल रास नहीं आया। उन्होंने सेलेब्स को इस बात के लिए फटकार लगाई है साथ ही उन्होंने एक शख्स का पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जो मालदीव घूम रहे स्टार्स के विरोध में है।
यह भी पढ़ें: बेकाबू हुआ कोरोनाः 24 घंटों में 2.74 लाख नए मरीज, 1619 लोगों ने तोड़ा दम

शोभा डे ने इंस्टाग्राम पर लिखा- जितने भी लोग इस समय गोवा और मालदीव (Goa and Maldives) में छुट्टियां मना रहे हैं उन्हें बता दूं कि ये महामारी का दौर है। कृपया असंवेदनशील और बेवकूफ ना बनें। अपनी ऐश और आराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालना बंद करें। आप ऐसा कर के सिर्फ दिमाग से खाली होने का परिचय नहीं दे रहे बल्कि खुद को अंधा और बहरा भी साबित कर रहे हैं। ये आपके इंस्टाग्राम नंबर्स को बूस्ट करने का समय नहीं है। ये समय लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाने का है। अगर आप लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं तो कम से कम शांत हो जाएं और अपने घर पर रहें। ये कोई फोटोज डालने का समय नहीं है। ना तो ये फैशन वीक है ना ये किंगफिशर कैलेंडर टाइम है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में लॉकडाउन : आज रात 10 बजे से एक हफ्ते तक रहेगा लागू
रोहिणी अय्यर की ये पोस्ट शेयर करने के साथ शोभा ने अलग से लिखा- हैलो, सुनिए, रोहिणी की ये पोस्ट मुझे पसंद आई। मैं इसे शेयर करना चाह रही थी। मेरा मकसद बस इतना था कि ये संदेश सभी लोगों तक पहुंचे। रोहिणी ने क्या अच्छी बात कही है। इस समय में ऐसी तस्वीरें शेयर कर घिनौनेपन की हद पार कर दी गई है। आपको एंजॉय करना है करिए। इस मुश्किल वक्त में अगर आपको ऐसे घूमने का सौभाग्य मिला है तो आप निसंदेह धन्य हैं मगर एक फेवर कर दीजिए। इसे अपने तक रखिए।

