-
Advertisement
Himachal:कोरोना के बीच कॉलेज छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने की तैयारी, मांगे सुझाव
शिमला। हिमाचल में कोरोना (Corona)के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश सरकार कॉलेज छात्रों (College Students) को बिना परीक्षा (Without Exam) के प्रमोट करने कर सकती है। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में कॉलेज प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों से इस बारे में 7 बिंदुओं पर सुझाव मांगे है। इन सुझावों (Suggestions) को गुरुवार दोपहर 2 बजे तक गूगल शीट पर निदेशालय को भेजने को कहा गया है। सुझावों में पूछा गया है कि क्या कोरोना खतरे के बीच कॉलेज को छात्रों के लिए खोल देना चाहिए। यदि कॉलेज नियमित कक्षाओं के लिये खोलने हो तो इन्हें कब से खोला जाना चाहिए। इसके अलावा क्या फाइनल समेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं को अभी करवाना उचित होगा। सबसे अहम है कि क्या छात्रों की परीक्षाएं होनी चाहिए या छात्रों को प्रमोट (Promote)करना चाहिए। यदि प्रमोट किया जाता है तो किस आधार पर उन्हें प्रमोट किया जाए। वहीं अगली कक्षा में दाखिले के लिए क्या प्रक्रिया होनी चाहिए। कॉलेज छात्रों के लिए ऑन लाइन और ऑफ लाइन माध्यम से पढ़ाई कैसे कारवाई जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Himachal में रद्द हो सकती है 10वीं की परीक्षा, प्रमोट करने की चल रही तैयारी
शिक्षा विभाग द्वारा मांगे गए सुझावों में कहा गया है कि यदि छात्रों को नियमित कक्षाओं के लिए नहीं बुलाया जाता है तो शिक्षक (Teacher) और गैर शिक्षकों की हाजरी किस तरह से होनी चाहिए। छात्रों को असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क कैसे करवाया जा सकता है। इस के अलावा पढ़ाई से संबंधित अन्य सुझाव भी प्रधनाचार्य कल दोपहर 2 बजे तक निदेशालय को भेज सकते हैं। वहीं निदेशक उच्चत्तर शिक्षा विभाग (Director of higher education department) डॉ अमरजीत शर्मा ने सभी कॉलजों के शिक्षकों को छात्रों के संपर्क में रहने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की हर तरह की शंका चाहे वह पढ़ाई से संबंधित है या कोई अन्य है को दूर करें और छात्रों को गाइड भी करें।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


