-
Advertisement
#Punjab में 21 से खुलेंगे कॉलेज, छात्रों का फिजिकली प्रेजेंट रहने के लिए नहीं कर सकते मजबूर
चंडीगढ़। पंजाब सरकार (Punjab Govt.) ने राज्य में महाविद्यालय खोलने (College Reopen) का ऐलान कर दिया है। पंजाब में 21 जनवरी से सभी कॉलेज (College) फिर से शुरू कर दिए जाएंगे। इससे पहले राज्य में सात जनवरी से स्कूल (School) भी शुरू हो चुके हैं। फिलहाल स्कूलों को पांचवीं से 12वीं कक्षा के लिए खोले गए हैं। इसके अलावा कॉलेज प्रंबधन (College Management) को कोविड-19 से बचाव की गाइडलाइन भी जारी की गई है। कॉलेज में पढ़ाई ऑनलाइन (Online) और ऑफलाइन दोनों ही मोड पर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Himachal में पहली फरवरी से खुलेंगे स्कूल, Online study भी रहेगी जारी, जाने क्या है प्लान
इसके अलावा सेमेस्टर या फिर वार्षिक परीक्षाएं केवल ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। हालांकि छात्र यदि कक्षा में उपस्थित नहीं होना चाहता और ऑलनाइन ही पढ़ाई करना चाहता है तो उसे शारीरिक रूप से कक्षाओं में पहुंचने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। साथ ही सरकार ने सभी छात्रावासों को भी फिर से ओपन करने का फैसला लिया है। इसमें रूम अलॉटमेंट में फिजिकल डिस्टेंस का पालन करना होगा। साथ ही अंतिम वर्ष के छात्रों को रूम अलॉटमेंट में प्राथमिकता दी जाएगी।

