-
Advertisement
Himachal: कोरोना कर्फ्यू के बीच ताश खेलना पड़ा भारी, 6 पर केस
हरोली। हिमाचल में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के चलते कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) लगाया गया है। वहीं, कुछ लोग कर्फ्यू के आदेशों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में हिमाचल के जिला ऊना (Una) में कुछ लोगों को इकट्ठे होकर ताश खेलना भारी पड़ गया। पुलिस ने 6 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट (Disaster Management Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Una: बिना परमिशन पंजाब से आकर रह रही महिला के खिलाफ FIR
बता दें कि हिमाचल के जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र हरोली (Haroli) के तहत पंजावर के ढक्किया में काफी ज्यादा लोग एक स्थान पर झुंड बनाकर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ताश खेल रहे थे। पंडोगा पुलिस टीम (Police Team) जब क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें इसकी भनक लगी और मौके पर जाकर उन लोगों को काबू किया। पुलिस टीम को मौके पर देखते ही कई लोग भागने में कामयाब हो गए, जबकि 6 लोग पकड़े गए। पुलिस टीम ने पकड़े गए 6 लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल कुमार मेहता (DSP Anil Kumar Mehta) ने बताया कि पंजावर के ढक्किया में कुछ लोग प्रशासनिक नियमों की अवहेलना करते हुए एक स्थान पर इकट्ठे होकर ताश खेल रहे थे। उन पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

