-
Advertisement
Himachal : टैक्सी में मिली चालक की अधजली लाश, हत्या का मामला दर्ज
डॉ. चांद / नगरोटा बगवां। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक टैक्सी चालक (Taxi Driver) की अधजली लाश उसकी ही टैक्सी में पाई गई है। स्थानीय लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस थाना नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन भी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) मौके पर से साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या मान कर चल रही है। बताया जा रहा है कि पंकज एक दिन पहले बिलासपुर के लिए सवारी लेकर गया हुआ था और वापस घर लौट रहा था। उसका भाई भी ड्राइवर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है युवक अभी अविवाहित था।
यह भी पढ़ें: #Una में 21 दिन के अंदर तीसरा गोलीकांड, अब दो युवकों पर दागी गोलियां

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत रिन पंचायत में टीका वणी योल (Yol) के एक युवक की अधजली लाश (Half Burn Dead Body) उसी की टैक्सी में मिली है। मृतक युवक की पहचान 27 वर्षीय पंकज चौधरी उर्फ काकू वणी के रूप में हुई है। कुछ लोगों ने उक्त गांव की सड़क पर गाड़ी को लावारिस हालत में सड़क किनारे खड़ा देखा तथा इसकी जानकारी ग्राम पंचायत उप प्रधान विश्वनाथ को दी। उप प्रधान ने इसकी सूचना नगरोटा थाना में दी। थाना प्रभारी श्यामलाल की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
यह भी पढ़ें: Himachal: युवती ने सरेबाजार दुकानदार की चप्पलों से कर दी धुनाई, पढ़ें पूरा मामला
वहीं डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन व फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि गाड़ी अंदर से लॉक थी। चालक की लाश सीट पर अधजली हालत में पड़ी हुई थी। मुंह, छाती व हाथ आग से झुलसे हुए थे। हालांकि नीचे का शरीर सही था। फॉरेंसिक टीम ने सभी साक्ष्य जुटाए। डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा कॉलेज भेज दिया गया है। इस अवसर पर पंकज के चाचा राकेश ने यह हत्या का मामला बताया और कहा कि किसी ने मार कर इसे टैक्सी में बिठाया है।


