-
Advertisement
सऊदी अरब से भारत पहुंचा Una के संजीव शर्मा का शव, बेटियों ने पिता के शव को दी मुखाग्नि
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर के संजीव शर्मा (Sanjeev Sharma) का शव साढ़े 3 माह के बाद सऊदी अरब से भारत पहुंचा। जहां उनकी तीनों बेटियों ने रस्मो रिवाज के साथ पिता की अंत्येष्टि की। ऊना निवासी संजीव शर्मा की 24 जनवरी को सऊदी अरब में ही मौत हो गई थी। लेकिन संजीव कुमार शर्मा के शव को सऊदी अरब (Saudi Arabia) में ही मुस्लिम बताकर दफन कर दिया गया था। मामले का पता चलते ही परिजनों ने शव को वापस लाने की मांग को और तेज करते हुए सरकार के साथ-साथ कोर्ट (Court) में भी दस्तक दी।
यह भी पढ़ें:कांगड़ा में Covid पेशेंट के लिए 150 अतिरिक्त नए बेड-होम आइसोलेशन में संक्रमितों से मिले डॉ. सहजल

अंततः 12 मई को उनका शव भारत लाया गया। जिसके बाद दिल्ली से उनके शव को एंबुलेंस में उनकी बेटी समेत परिवार का एक अन्य सदस्य लेकर जिला मुख्यालय ऊना पहुंचे। जहां रस्मो रिवाज के साथ संजीव के शव का दाह संस्कार किया गया। साढ़े 3 माह के बाद शव को भारत लाए जाने का यह एक अनूठा मामला है।
यह भी पढ़ें: कर्फ्यू ढील के वक्त “बेवजह घूमने” वालों के देखो हाल-Video देखकर आप खुद समझ जाएंगे
अंत्येष्टि के समय संजीव के परिजनों के साथ साथ अन्य सभी लोगों ने गमगीन माहौल में उन्हें अंतिम विदाई दी। संजीव शर्मा की बेटी नैंसी शर्मा ने पिता के शव को भारत लाने में उनकी मदद करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। नैंसी शर्मा ने जिला प्रशासन, प्रदेश और केंद्र की सरकार के साथ-साथ दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) और स्थानीय मीडिया कर्मचारियों का भी इस मुहिम को शुरू करने के लिए शुक्रिया अदा किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


