-
Advertisement
हिमाचल के लिए स्पूत्निक और को-वैक्सीन खरीदने की तैयारी, पढ़ें क्या बोले सीएम जयराम
शिमला। हिमाचल (Himachal) में आज 18 से 44 आयु वर्ग के 21235 लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) लगाई जा रही है। प्रदेश सरकार 18 प्लस आयु वर्ग वालों को वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लगातार प्रयास कर रही है। हिमाचल में अभी 1 लाख 7 हजार से अधिक वैक्सीन की डोज आई थी। दूसरे चरण में 18 प्लस आयु (18 plus age) वालों के लिए एक लाख 19 हजार डोज आनी है। यह बात गुरुवार को सीएम जयराम ठाकुर ने कही। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष आयु वालों को हर सप्ताह 5 लाख डोज चाहिए। जून महीने में सिरम इंस्टीट्यूट (Serum Institute) से 1 लाख 19 हजार के करीब डोज मिलेगी। ऐसे में प्रदेश सरकार को स्पूतनिक और को-वैक्सीन (Sputnik and Co-vaccine) पर निर्भर होना पड़ेगा। इस दिशा में प्रदेश सरकार ठोस प्रयास करेगी। प्रदेश सरकार स्पूतनिक कंपनी से वैक्सीन खरीद पर संभावनाएं तलाश रही है।
यह भी पढ़ें:अधिकारी ने जारी किया अनोखा फरमानः वैक्सीन नहीं लगाई तो भूल जाओ सैलरी
सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने कहा कि जून माह में 18 प्लस आयु वाले लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि हिमाचल में 18 प्लस आयु वर्ग के लिए 72 लाख वैक्सीन की डोज चाहिए। यदि राज्य सरकार वैक्सीन के लिए प्रयास करती है तो इसके लिए 432 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।
यह भी पढ़ें: कोरोना महामारी के बीच सरकार का बड़ा फैसला-इन लोगों के खाते में ₹1500 रूपए
वहीं, स्पूतनिक-वी, को-वैक्सीन से महंगी होने के कारण 682 करोड़ रुपए की पड़ेगी। हालांकि राज्य सरकार (State Govt) ने केंद्र सरकार के समक्ष भी यह मामला उठाया है। बता दें कि हिमाचल में 18 से 44 साल के आयु वर्ग के लिए वैक्सीन की कमी आड़े आ रही है। पहले और दूसरे चरण को मिलाकर देखा जाए तो सवा दो लाख डोज वैक्सीन की बनती है, जबकि इस आयु वर्ग में 31 लाख लोगों को वैक्सीन लगनी है।

