-
Advertisement
Himachal की दवा कंपनी में पंजाब पुलिस की दबिश, मिला नशीले पदार्थों का जखीरा
पांवटा साहिब। हिमाचल की दवा कंपनी (Pharmaceutical Company) में पंजाब की पुलिस टीम ने छापा मारा है। इसका कारण पंजाब में भारी मात्रा में मिली नशीली दवाइयां है। इन दवाइयों पर पांवटा की एक कंपनी का पता लिखा हुआ बताया जा रहा है। जिसके चलते ही पंजाब के अमृतसर की पुलिस (Punjab Police) ने एनडीपीएस एक्ट मामले पांवटा साहिब पुलिस के सहयोग से यह छापामारी की है। पंजाब पुलिस की टीम कंपनी के दस्तावेजों को खंगाल रही हैं। पुलिस की यह कार्रवाई गुरुवार देर रात तक जारी रही।
यह भी पढ़ें: Himachal : सिरमौर में बिजली बोर्ड के रिटायर्ड टीमेट ने खुद को मारी गोली
इस दौरान पुलिस टीम ने भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल समेत दवा की खेप बरामद की है। इन दवाओं में पांवटा के देवीनगर रामपुरघाट मार्ग पर स्थित एक दवा ईकाई का नाम-पता अंकित बताया जा रहा है। पंजाब की पुलिस टीम ने सिरमौर दवा नियंत्रक व पांवटा पुलिस टीम का सहयोग लेकर छापामारी की है। डीएसपी पांवटा साहिब ने मामले की बीर बहादुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अमृतसर पुलिस टीम ने एक एनडीपीएस मामले में छापामारी की है। इसके लिए स्थानीय पुलिस का सहयोग भी मांगा गया हैं।उधर जिला सिरमौर के सहायक ड्रग कंट्रोलर सनी कौशल ने पंजाब पुलिस व जिला सिरमौर के ड्रग विभाग की संयुक्त छापेमारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब के एक उद्योग में बने ट्रामाडोल कैप्सूल कहां-कहां पर किस डीलर को सप्लाई किया गया, यह छानबीन चल रही है। उन्होंने बताया कि दवा उद्योग के पास कैप्सूल बनाने का लाइसेंस है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


