-
Advertisement
हिमाचल रख रहा है ख्याल-12 कुष्ठ रोगियों की करवाई गई वैक्सीनेशन
मंडी। हिमाचल प्रदेश में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन ( vaccination)का कार्य जोरों पर चला हुआ है। जिसके चलते मंडी जिला में भी यह कार्य जारी है। इसी कड़ी में मंडी जिला प्रशासन के प्रयासों के चलते यहां रहने वाले कुष्ठ रोगियों ( leprosy patients) की बुधवार को वैक्सीनेशन करवाई गई। इनमें मंडी शहर के रघुनाथ के पधर में रहने वाले 12 रोगियों को टीका लगाया गया। इनमें कुष्ठ रोगियों के साथ दिव्यांग जन भी शामिल रहे। वैक्सीनेशन करवाने के लिए मंडी जिला प्रशासन ने जिला रेड क्रास के माध्यम से यातायात की व्यवस्था की गई। जिसमें इन रोगियों को दो एबुलेंस के माध्यम से शहर के बाल स्कूल स्थित वैक्सीनेशन सेंटर ( vaccination center) तक लाया गया और टीका लगाने के उपरांत फिर से उनके प्रवास तक छोड़़ा गया।
यह भी पढ़ें: Himachal: असहाय लोगों को टीकाकरण स्थलों तक आने जाने की सुविधा देगा ये जिला प्रशासन
इस अवसर पर मंडी जिला प्रशासन से एडीसी जतिन लाल ( ADC Jatin Lal) भी वैक्सीनेशन सेंटर पर मौजूद रहे। जतिन लाल ने कहा कि जो लोग वैक्सीनेशन सेंटरों तक पहुंचने में लाचार है, उन्हें मंडी जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंनें आम जनता से भी आग्रह किया है कि वे ऐसे लोगों की सहायता करें जो कि दिव्यांग हैं या फिर चलने फिरने में असमर्थ हैं। इसके अलावा लोग कोरोना काल में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आपदा प्रबंधन के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर भी संपर्क कर सकते हैं। वहीं इस मौके पर वैक्सीनेशन करवाने के बाद कुष्ठ रोगियों और दिव्यांग जनों ने मंडी जिला प्रशासन की इस सहायता के लिए आभार भी जताया। इस मौके पर मंडी जिला रैड क्रास सोसायटी के सचिव ओम प्रकाश भाटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश ठाकुर भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel

