-
Advertisement
हिमाचल में दो रेल सेवाओं पर लगी ब्रेक, हिमाचल एक्सप्रेस सहित यह ट्रेन 30 तक बंद
ऊना। हिमाचल में कोरोना (Corona) काल की दूसरी लहर के बाद शुरू हुई ट्रेनों पर एक बार फिर से ब्रेक (Break) लग गई है। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) को हिमाचल से जोड़ने वाली हिमाचल एक्सप्रेस (Himachal Express) सहित दो ट्रेनें रद्द हो गई हैं। यह जानकारी ऊना रेलवे स्टेशन के अधीक्षक वीएस चौहान ने दी। चौहान ने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन तकनीकी कारणों के चलते रद्द कर दी गई है। 24 जून को भी ऊना से पुरानी दिल्ली को जाने वाली हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन भी रद्द रही। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 30 जून तक रद्द की गई है। पहली जुलाई से ट्रेन चलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि हिमाचल एक्सप्रेस के अलावा प्रतिदिन ऊना से सहारनपुर व सहानपुर से ऊना को चलने वाली ट्रेन भी 30 जून तक रद्द रहेगी।
यह भी पढ़ें: निजी बस ऑपरेटर खरीदना चाहते हैं इलेक्ट्रिक बसें, सब्सिडी व ग्रांट इन एड मांगी
मौजूदा समय में ऊना (Una) से नई दिल्ली को चलने वाली जन शताब्दी ट्रेन चल रही है। गुरुवार रात्रि दौलतपुर बाया ऊना होकर पुरानी दिल्ली जाने वाली ट्रेन के अचानक रद्द होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नई दिल्ली के लिए हिमाचल से बस सेवा भी बंद है, ऐेसे में कई यात्री टैक्सी बुक कर रवाना हुए। जबकि कई वापिस लौट गए। ट्रेन के रद्द होने के चलते कई यात्री देर रात तक स्टेशन पर ही भटकते नजर आए। वहीं ऊना से दिल्ली व सहारनपुर के अलावा जयपुर के लिए पिंकसिटी एक्सप्रेस ट्रेन (Pinkcity Express Train) हफ्ते में तीन बार चलती हैए लेकिन पिंकसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के चलने पर भी संशय बना हुआ।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

