-
Advertisement
हिमाचल से बाहरी राज्यों के लिए आज से 500 रूटों पर दौड़ी एचआरटीसी की बसें
हिमाचल प्रदेश से बाहरी राज्यों के लिए आज से एचआरटीसी (HRTC) की बसें दौड़नी शुरू हो गई है। आज पहले दिन 500 रूटों पर 317 बसें चल रही है। इनमें 298 साधारण बसें, 15 वोल्वो और चार डीलक्स बसें (Volvo and Deluxe Buses) शामिल है। शिमला बस अड्डे से शुरू हुई बसों में सवारियां भी दिखीं। सरकार के आदेशों के अनुसार ये सभी बसें 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ चल रही है। इन बसों ( Buses) के रूट वेबसाइट पर भी अपलोड है।
यह भी पढ़ें: HRTC BOD: पीस मील वर्कर को लेकर बड़ा फैसला- जानिए
शिमला-दिल्ली, धर्मशाला-दिल्ली, रिकांगपिओ-दिल्ली, मनाली-दिल्ली, शिमला-हरिद्वार, धर्मशाला-हरिद्वार के अलावा पंजाब, हरियाणा, अमृतसर के लिए बसें चली शुरु हो गई है। ये बसे सुबह 7 बजे से रवाना हुई है। सर्दी, खांसी जैसी बीमारी से ग्रसित लोगों को बसों में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। चालक के पास कोई सवारी नहीं जा सकेगी। बसें उचित स्टेशन पर ही रुकेंगी।
एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला दलजीत सिंह ने बताया कि अंतरराज्यीय रूटों पर वोल्वो और साधारण बसों का संचालन शुरू करने से पहले ही अधिकतर बसों की 50 फीसदी सीटें एडवांस बुक हो चुकी है। बड़ी संख्या में सैलानी दिल्ली से शिमला आने के लिए वोल्वो बसों (Volvo Buses) को प्राथमिकता दे रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

