-
Advertisement
BJP ज्वाइन करते ही करनैल राणा को मिली यह जिम्मेदारी
शिमला। बीजेपी (BJP) ज्वाइन करते ही हिमाचल के लोकप्रिय गायक करनैल राणा (Karnail Rana) को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें हिमाचल सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (Himachal BJP Cultural Cell) का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। यह प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को लेकर अनेक गतिविधियों में कार्य करता है। बता दें कि पिछले कल ही करनैल राणा ने बीजेपी कार्यसमिति बैठक के दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। करनैल राणा अभी हाल ही में कांगड़ा लोक संपर्क अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह ज्वालामुखी मंडल से संबंध रखते हैं।
यह भी पढ़ें: न्यायमूर्ति एल. नारायण स्वामी हुए सेवानिवृत्त, फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजनकरनैल राणा ने ज्वाइन की बीजेपी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने आज संगठन के विस्तार हेतु 2 नियुक्तियां की हैं। करनैल राणा के अलावा कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र (Kasumpti Vidhan Sabha) से संबंध रखने वाले पूर्व मंत्री रूप दास कश्यप को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। इस प्रकोष्ठ की समाज में अहम भूमिका है। अब भारतीय जनता पार्टी के कुल मिला के 16 प्रकोष्ठों का गठन हो चुका है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि इन नियुक्तियों से बीजेपी को प्रदेश में बल मिलेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

