-
Advertisement
मंडी उपचुनाव: सुरेश कश्यप ने जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जाने डिटेल
Last Updated on April 21, 2021 by Sintu Kumar
शिमला। हिमाचल में बढ़ रहे कोरोना (Corona)मामलों के बीच प्रदेश की जयराम सरकार ने मंडी में लोकसभा और कांगड़ा के फतेहपुर में विधानसभा के होने वाले उपचुनाव (by-election) को लेकर कमर कस ली है। बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (BJP state president Suresh Kashyap) ने कहा कि आगामी समय में मंडी संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव (Mandi by-election) होना है। इसके लिए पार्टी ने जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह को प्रभारी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर को सह प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल को संगठन समन्वयक बनाया है।
यह भी पढ़ें: शुक्ला बोले-फतेहपुर और Mandi उपचुनाव में जमीनी स्तर पर होगा कार्य
सुरेश कश्यप ने कहा कि बीजेपी के सांसद रामस्वरूप शर्मा (BJP MP Ramswaroop Sharma) के निधन के पश्चात मंडी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव होगा, जिसके लिए संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी (BJP) के दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र में काफी विकासात्मक कार्य करवाए थे और इस संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन भी दिया था। बीजेपी अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि मंडी संसदीय क्षेत्र के इस उप चुनाव में बीजेपी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group