-
Advertisement
Himachal में वीरभद्र सिंह की स्मृति में वृक्षारोपण सप्ताह होगा आयोजित
शिमला। हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) ने छह बार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) की स्मृति में वृक्षारोपण सप्ताह (Plantation Week) आयोजित करने का फैसला लिया है। हिमाचल के हर जिले में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस वृक्षारोपण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने इस मुहिम का नाम वीरभद्र सिंह वृक्षारोपण सप्ताह रखा है, जो उनकी पुण्य स्मृति के प्रति समर्पित होगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर (Congress state president Kuldeep Singh Rathore) ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी हर साल अपने सामाजिक दायित्व के प्रति वन महोत्सव के तहत प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करती रही है।
यह भी पढ़ें: अब वीरभद्र सिंह पार्क के नाम से जाना जाएगा भीमा काली मंदिर परिसर का बाल उद्यान पार्क
उन्होंने कहा कि चूंकि इस बार प्रदेश ने अपना एक महान नेता वीरभद्र सिंह को खोया है, इसलिए उनकी स्मृति में 25 जुलाई से 31 जुलाई तक वृक्षारोपण सप्ताह उनके लिए कांग्रेस की श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में उनके बहुमूल्य योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह हमेशा ही कांग्रेस पार्टी के प्रेरणास्रोत रहेंगे, उनके आदर्शों और उनकी समग्र विकास की सोच के साथ प्रदेश में कांग्रेस आगे बढ़ेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार शिमला (Shimla) में यह वृक्षारोपण 25 को जिला शिमला शहरी व 26 को शिमला ग्रामीण में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह 27 जुलाई को ऊना (Una) और सिरमौर जिला, 28 को कांगड़ा (Kangra) व सोलन, 29 को हमीरपुर व कुल्लू, 30 को बिलासपुर व मंडी (Mandi), 31 को लाहुल स्पीति व किन्नौर में यह बन महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

