-
Advertisement
हिमाचल में डोली धरती, शिमला में भूकंप के लगे झटके, 3.6 रही तीव्रता
शिमला। हिमाचल में भारी बारिश (Heavy Rain) के कहर के बाद अब भूकंप (Earthquake) ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। गुरुवार शाम राजधानी शिमला (Shimla) में करीब 7:47 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किलोमीटर गहराई पर था। हालांकि भूकंप के किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का झटका महसूस होने पर कई लोग अपने घरों से बाहर निकले। बता दें हिमाचल (Himachal) की राजधानी शिमला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील भागों में आती है। हिमाचल भूकंप की दृष्टि से सिस्मिक जोन चार और पांच में आता है। कांगड़ा, चंबा, लाहुल, कुल्लू और मंडी भूकंप की दृष्टि से सबसे अति संवेदनशील क्षेत्र हैं। ये क्षेत्र सिस्मिक जोन पांच में आते हैं जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्र जोन चार के तहत आते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


