-
Advertisement
अगर बीजेपी ने कांग्रेस से 50 वर्षों का लेखा मांगा तो जवाब देना मुश्किल हो जाएगाः बोले जयराम
मंडी। कांग्रेसी नेता आज प्रदेश सरकार से साढ़े तीन वर्षों का लेखा-जोखा मांगने में लगे हुए हैं, यदि बीजेपी (BJP)ने कांग्रेस से 50 वर्षों का हिसाब मांगा तो उन्हें जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। यह बात सीएम जयराम ठाकुर ( CM Jairam Thakur) ने करसोग विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान गुरुवार को चुराग में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस( Congress) पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी 50 वर्ष तक प्रदेश का नेतृत्व करती रही और कांग्रेस ने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का ही काम किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेसी नेता कोरोना पर ही राजनीति कर रहे हैं, जबकि इस संकट के काल में प्रदेश सरकार का लक्ष्य लोगों का जीवन बचाना और प्रदेश का संपूर्ण विकास करवाना है।
यह भी पढ़ें: करसोग में बोले-जयराम ठाकुर; लंबे समय बाद फेरा आया है, इस नाटी को ठीक से लगाएं

इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वोट बैंक की राजनीति करते रही और विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। सीएम ने कहा कि करसोग की जनता ने भी आज दिन तक उन्हीं लोगों को ही वोट दिया जो केवल भाषण देने तक ही सीमित रहे। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले समय में उन नेताओं को चुने जिन्होंने क्षेत्र का विकास करवाया है। इस अवसर पर सीएम जयराम ठाकुर ने चुराग में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने की घोषणा की। इसके साथ ही करसोग क्षेत्र के माहूंनाग व महोग में बागवानी विभाग का एक्सटेंशन ऑफिस खोलने की भी घोषणा की। वहीं सीएम ने पांगना में बागवानी विभाग का प्रशिक्षण केंद्र अथवा कालेज आदि खोलने के लिए भी विभाग से प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, करसोग से बीजेपी विधायक हीरालाल, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, डीसी मंडी अरिंदम चौधरी, एसपी शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


