-
Advertisement
हिमाचल के जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई, कल चंडीगढ़ में तोड़ा था दम
Last Updated on August 4, 2021 by Sintu Kumar
बिलासपुर। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला के जवान का आज सैन्य सम्मान (Military Honors) के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जवान सीआरपीएफ में चंडीगढ़ में तैनात था। जिसकी बीते कल चंडीगढ़ में ही डयूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। मृतक जवान सुनील दत्त पुत्र दीनानाथ शर्मा गांव गुगाल उप तहसील भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लैहड़ी सरैल का रहने वाला था। जवान की मौत की खबर सुनते ही पूरे गांव सहित घर में माहौल गमगीन हो गया। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय सुनील दत्त 2002 में सीआरपीएफ (CRPF) में अपनी 12वीं की पढ़ाई करने के बाद भर्ती हुआ था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: राजकीय सम्मान के साथ जवान को दी अंतिम विदाई, बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
मृतक जवान की चाचा निक्का राम ने बताया कि सुनील को देश सेवा करने और सेना में जाने का बहुत शौक था। इसी शौक के चलते उसने खूब मेहनत की और छोटी आयु में ही सेना में भर्ती हुआ। बुधवार को जैसे ही जवान की पार्थिव देह (Dead Body) उनके गांव पहुंची तो परिजनों के सब्र का बांध टूट गया और उनका रो रोकर बुरा हाल हुआ। वहीं गांव से भी भारी संख्या में लोग जवान को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। सुनील दत्त सीआरपीएफ में आरक्षी पद पर तैनात थे। बीते कल ड्यूटी के दौरान जवान की चंडीगढ़ में ब्रेन हेमरेज के कारण मौत हो गई। बुधवार को सुनील दत्त का सुबह अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार (Cremated) किया गया, जहां सीआरपीएफ के जवानों ने उसे सलामी दी। जवान के घर में बुजुर्ग माता पिता के अलावा जवान की पत्नी और दो बेटियां मौजूद हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group