-
Advertisement
गुम है किसी के प्यार में, के प्रोमो में बेसुध सी नजर आई रेखा
प्रतिष्ठित अभिनेत्री रेखा (Iconic actress Rekha) को शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Gum Hai Kisi Ke Pyaar Mein) के नए लॉन्च प्रोमो में उनकी शिष्टता और भावनाओं के सही चित्रण के साथ देखा जा सकता है। अपनी आवाज में वह ‘गुम है किसी के प्यार में’ के प्रोमो में सई (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) की कहानी में आने वाले ट्विस्ट को बताती हैं। यह धारावाहिक पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा), सई (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) के बीच एक प्रेम त्रिकोण को सामने लाता है। जिसके चलते उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आने वाला है, शो ने यह प्रोमो लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें: मलाइका का हॉट अंदाज….पानी में आग लगाने को तैयार
निर्माता राजेश राम सिंह (Producer Rajesh Ram Singh) उसी के बारे में साझा करते हैं और कहते हैं कि जिस दिन से ‘गुम है किसी के प्यार में’ प्रसारित हुआ है, दर्शकों ने हमें प्यार और स्नेह की बौछार की है। समय के साथ, यह प्यार केवल बढ़ा है और लोग पात्रों और कहानी के साथ पूरी तरह से अलग स्तर पर जुड़ रहे हैं। शो में इस आगामी ट्विस्ट के साथ, हम अपने दर्शकों को एक और परिप्रेक्ष्य और हमारे केंद्रीय पात्रों की भावनात्मक उथल-पुथल की एक झलक पेश करेंगे। प्रोमो को भी बहुत सोच-विचार के बाद तैयार किया गया है और रेखा जी ने इसे और जादुई बना दिया है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।
-आईएएनएस

