-
Advertisement
हिमाचलः तीन दिन से लापता युवक-युवती की सड़क हादसे में मौत, ननखड़ी में मिले शव
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है। ताजा मामला जिला शिमला का है, यहां पर युवक व युवती की सड़क हादसे (Road Accident) में मौत ( Death)हो गई। दोनों शिमला में निजी कंपनी में कार्यरत थे और तीन दिन से लापता( Missing) बताए जा रहे थे। इन दोनों के शव पुलिस थाना ननखड़ी के तहत सिद्धपुर के निकट बरामद हुए। युवक की पहचान अंकुश शर्मा (28) पुत्र खेम चंद निवासी मोहाली पंजाब व युवती की पहचान मोनिका (26) पुत्री लायक राम निवासी जारला तहसील टिक्कर जिला शिमला के रूप में हुई है। इन दोनों के लापता होने की रिपोर्ट सदर पुलिस थाना शिमला ( Sadar Police Station Shimla)में दर्ज थी।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में आज से खुल गए कॉलेज, ऑड-ईवन आधार पर लगेंगी कक्षाएं
बताया जा रहा है कि 28 अगस्त की शाम मोनिका ने अपनी बहन को फोन पर सूचित किया था कि वह अपने बॉस अंकुश शर्मा के साथ उसकी कार में शिमला से अपने गांव जारला आ रही है। लेकिन देर रात वे जारला नहीं पहुंचे। ऐसे में अंकुश के परिजनों को सूचित किया गया और उन्होंने शिमला के सदर थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद मंगलवार देर शाम सिद्धपुर के निकट परमेश्वरी ढांक एक दुर्घटनाग्रस्त कार मिली। और इस कार में दोनों के शव थे। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना का मामला है और चालक की लापरवाही से हादसा हुआ है। कार में सवार चालक अंकुश और मोनिका के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


