-
Advertisement
हिमाचल: ढाबा में खाना के बजाए पुलिस को मिला 2 किलो गांजा
नाहन। हिमाचल (Himachal) में नशे का कारोबार फलता-फूलता जा रहा है। नौबत यहां तक आ गई है कि जहां कल तक प्लेटों में खाना परोसा जाता था। वहां आज नशा सप्लाई किया जा रहा है। वहीं, पुलिस (Police) भी नशे के कारोबारियों को पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में कालाअंब पुलिस थाना के अंतर्गत पुलिस टीम ने एक ढाबे से 1 किलो 963 ग्राम गांजा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:सुराग की तलाश में दिल्ली पहुंची हिमाचल पुलिस, अफ्रीकी मूल का सरगना धरा
मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम कालाअंब में गश्त पर तैनात थी। इसी बीच गुप्त सूचना के आधार परएमएमजी फैक्टरी जोहड़ो के ढाबे पर छापामारी की गई, जहां से 1 किलो 963 ग्राम गांज बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने नेपाली मूल के आरोपी कमल कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में आगामी जांच जारी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


